गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

नोएडा (उप्र)। गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव डेयरी मच्छा के पास एक व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम अयूब है और वह डेरी मच्छा गांव का रहने वाला था। 

इसे भी पढ़ें: बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी निलंबित

सिंह ने बताया कि अयूब ने डेरी मच्छा श्मशान घाट के पास पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इससे पहले थाना फेस-तीन क्षेत्र के सेक्टर 66 में रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ऋषि गौतम (29) के रूप में हुई है। 

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC