तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

मंगलकोट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या के मामले में मंगलवार को चार लोगों को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य अपराध जांच विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मंगलकोट में उस घटनास्थल का दौरा भी किया जहां तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष असीम दास की सोमवार को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्र किए।

इसे भी पढ़ें: RSS की चित्रकूट में चल रहीं बैठक का हुआ समापन, लिए गए कई एहम फैसले

सोमवार को हुई इस घटना के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि यह तृणमूल कांग्रेस के अंदरुनी झगड़े का नतीजा है।

प्रमुख खबरें

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी