तूफान ‘यागी’ के कारण वियतनाम में चार लोगों की मौत, 78 अन्य घायल : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

तूफान ‘यागी’ शनिवार दोपहर को वियतनाम के उत्तरी हिस्से में टकराया, जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 78 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘यागी’ के चलते हैनान में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हुए। वियतनाम की सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, तूफान ने वियतनाम के तटीय प्रांतों क्वांग निन्ह और हैफोंग में 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी।

इसके मुताबिक, तूफान के टकराने से पहले तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिर गया, जिससे राजधानी में एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, तूफान के टकराने से पहले क्वांग निन्ह प्रांत में स्थित वैश्विक विरासत स्थल पर सैकड़ों क्रूज का संचालन रद्द कर दिया गया। तूफान के कारण क्वांग निन्ह और थाई बिन्ह प्रांतों के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

प्रमुख खबरें

Dhruv Jurel ने बताया बल्लेबाजी का सीक्रेट, Net Session और Dressing Room का खोला राज

Tamil Nadu में वादे पर बवाल! कृषि कर्ज माफी के लिए सड़कों पर उतरे किसान, Police से नोकझोंक

Meghalaya में भारत की सैन्य कूटनीति, Pragati 2026 Military Exercise में 13 देशों ने मिलाया हाथ

ताइवान ने चीनी विमानों की 16 उड़ानें, 8 पोत और 3 जहाज देखे