Meghalaya में भारत की सैन्य कूटनीति, Pragati 2026 Military Exercise में 13 देशों ने मिलाया हाथ

By अभिनय आकाश | May 30, 2026

भारतीय सेना ने मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र में 18 से 31 मई तक आयोजित अभ्यास प्रगति 2026 के पहले संस्करण के लिए 12 मित्र विदेशी देशों के दल की मेजबानी की। इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। इस अभ्यास में भारत सहित 13 देशों के 400 से अधिक सैनिक भाग ले रहे हैं, जो अर्ध-पर्वतीय और वन क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में विशेष सैन्य अभ्यास, सामरिक प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी पर चर्चा, खेल गतिविधियाँ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और योग सत्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor 2.0 की तैयारी कर रहा है भारत, Indian Army Chief General Upendra Dwivedi का बड़ा बयान, तीनों सेनाएं चौबीसों घंटे तैयारी में जुटी हैं

अभ्यास निदेशक, कर्नल संदीप पूनिया ने इस पहल के व्यापक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रगति, हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी का संक्षिप्त रूप है। इसके माध्यम से, हमारा उद्देश्य मित्र विदेशी राष्ट्रों के बीच तालमेल, अंतर-संचालनीयता और आपसी विश्वास को बढ़ाना था।

प्रमुख खबरें

Chefs Secret: दही वाली ग्रेवी अब कभी नहीं फटेगी, बस फॉलो करें ये 3 Super Hacks

Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ

Delhi-NCR में भारी बारिश से गर्मी से राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी; रहें सावधान!

क्यों कहलाती है Adhik Purnima सर्व सिद्धिदायिनी? जानें Lord Vishnu से इसका Special Connection