पाकिस्तान में सब्जियों के कंटेनर से निकली जहरीली गैस, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

कराची। पाकिस्तान के कराची में सब्जियों के एक कंटेनर से जहरीली गैसें निकलने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर को रविवार रात एक मालवाहक पोत से केमारी बंदरगाह क्षेत्र में उतारा गया था।

डीआईजी शरजील खराल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शुरुआती जांच में पता चला है कि जैक्सन मार्केट में लोगों ने जैसे ही कंटेनर खोला, उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए।’’

इसे भी पढ़ें: FATF की बैठक से पहले आतंकी हाफिज सईद की सजा पर भारत सरकार के सूत्रों ने उठाए सवाल

खराल ने कहा, ‘‘ उन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों का उपचार चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंदरगाह अधिकारियों और पाकिस्तानी नौसेना से मालवाहक पोत के बारे में जानकारी मांगी है।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks