झारखंड में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025

झारखंड के पलामू जिले में शादी समारोह के लिए लोगों को लेकर तेज गति से जा रही एक बस के ट्रक से टकरा कर पलट जानेसे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर हुआ। उन्होंने कहा, टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेस्लीगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान चुंका गांव के निवासी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी