उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को चार लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर में एक-एक मौत की खबर है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर आदि जिलों में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच ओलावृष्टि हुई। 

प्रमुख खबरें

Delhi के Satya Niketan में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, जांच के आदेश

PM Narendra Modi ने कहा, India-France संबंध मजबूत सांस्कृतिक और रणनीतिक नींव पर टिके हैं

MP के Sagar में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 54 अन्य अस्पताल में भर्ती

Varanasi में Ganga का जलस्तर घटा, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव