जिम्बाब्वे में विमान दुर्घटना में पायलट सहित चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2018

हरारे। जिम्बाब्वे के दक्षिणी मासविंगो शहर के पास शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में पायलट सहित फिनलैंड के चार नागरिकों की मौत हो गयी। फिनलैंड वाणिज्य दूत की पत्नी ने यह जानकारी दी। वाणिज्य दूत की पत्नी सैली वार्ड ने बताया, ‘‘विमान में पायलट सहित फिनलैंड के चार नागरिक थे।’’पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया, ‘‘आसमान में बादल छाये थे और वे बादल के ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे।’’उन्होंने बताया कि दुर्घटना मासविंगो के बाहरी इलाके में हुई। जांचकर्ताओं को घटनास्थल से फिनलैंड का एक पहचान पत्र और पासपोर्ट मिला है।

 

प्रमुख खबरें

Hijab controversy: नीतीश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीड‍िया पर मिली थी धमकी

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील!

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट