ग्वाटेमाला में कचरे का ढेर ढहने से चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2016

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला की राजधानी में कचरे का एक ढेर ढहने से वहां सामान बीन रहे चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। ग्वाटेमाला राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता डेविड डी लियोन ने बुधवार को बताया कि शहर में कूड़ा फेंकने की मुख्य जगह पर हुए इस हादसे में घायल आठ लोगों का घटनास्थल पर ही उपचार किया गया और शेष अन्य को अस्पताल ले जाया गया।

 

नगर पालिका ने एक बयान में बताया कि कूड़े के ढेर का एक हिस्सा गिरने के समय वहां करीब 1000 लोग सामान बीन रहे थे और चेतावनी भी जारी की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कूड़ा बीन रहे कुछ लोगों ने चेतावनी नहीं सुनी और वे वहीं रके रहे जहां वे थे।’’

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव