एकतरफा प्यार का ऐसा अंजाम! रिप्लाई में लडकी ने I Hate you लिखा तो आरोपी ने पूरे घरवालों की कर दी हत्या

By निधि अविनाश | Nov 29, 2021

यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पवन ने खुलासा करते हुए बताया कि, वह एक लड़की को पंसद करता था और उसे लगातार मैसेज भजकर परेशान करता था। लड़की ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन एकतरफा प्यार में लड़के के सिर पर इश्क सवार था कि उसको ना सुनना पसंद ही नहीं आया और गुस्से में आकर लड़की समेत उसके परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो पुलिसकर्मी को भी सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस कॉल डिटेल, डीएनए प्रोफाइल के आधार पर जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस को पता चला की लड़की के भाई से आरोपी का विवाद चल रहा था। एडीजी प्रेम प्रकाश ने ट्वीट कर मामले को लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पवन ने लड़की के फोन पर मैसेज भेजा था जिसपर लड़का लास्ट रिप्लाई आई हेट यू आया था। पुलिस ने बताया कि, लड़की एक हौनहार छात्रा थी और वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट थी। लड़की कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एडीजी प्रेम प्रकाश के मुताबिक, लड़के ने केवल एकतरफा प्यार के चक्कर में लड़ीक और उसके परिवार की हत्या की है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हुई एक और शर्मसार घटना, महिला से बलात्कार के बाद की हत्या

बताया जा रहा है कि, आरोपी पवन जब सामूहिक हत्या करने गया होगा तो उसकी झड़प भी हुई होगी क्योंकि उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। इसके अलावा लड़के के कपड़ो पर खून भी लगा हुआ था। हत्या के दिन लड़की का लास्ट रिप्लाई I HATE YOU था और उसके बाद कोई मैसेज नहीं आया था। गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी पुलिस के साथ सही से सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने हत्या करने से पहल ेलड़की बलात्कार भी किया है। 

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी