महाराष्ट्र में हुई एक और शर्मसार घटना, महिला से बलात्कार के बाद की हत्या

rape

इससे पहले भी मुंबई के साकीनाका इलाके में भी बलात्कार का मामला सामने आया था। जहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ बर्बरता की गई थी। महिला की मौत घाटकोपर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी।

महाराष्ट्र में एक बार फिर बलात्कार की घटना सामने आई है। इस बार मामला मुंबई के कुर्ला इलाके का है। यहाँ 20 वर्षीय महिला से एक अंजान शख्स ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब एक खाली इमारत में महिला का शव सड़ना शुरू हो गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: जोधपुर: खुली जेल में बंद कैदी अपनी बेटी का बलात्कार करने के बाद फरार 

इससे पहले भी मुंबई के साकीनाका इलाके में भी बलात्कार का मामला सामने आया था। जहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ बर्बरता की गई थी। महिला की मौत घाटकोपर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी।

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  तब पुलिस को आदेश दिया था कि, एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल करे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 18 दिनों में ही आरोप पत्र दायर कर दिया। मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में अपराध का पूरा ब्योरा दिया है। चार्जशीट के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे और करीबी भी थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़