प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

प्रयागराज (उप्र)। प्रयागराज जिले के गंगापार स्थित फाफामऊ के लाल मोहन गंज गांव में बुधवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव में कल रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, ऐसा दिखाई दे रहा है कि चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है,। पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फूलचंद (50), पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटा शिवा (13) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए सिंगर हरिनी के पिता, जांच में जुटी पुलिस

उनका कहना था कि इसके अलावा, परिवार के लोगों ने बताया कि 2019 और 2021 में इन्होंने (फूलचंद) भूमि के विवाद में कुछ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी। त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी