नोएडा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

नोएडा (उप्र)। दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘क्रांतिकारी’, अन्य मामलों पर पड़ेगा असर : विशेषज्ञ

उन्होंने बताया कि रविवार की रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए चारों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट