Patna में एसयूवी की टक्कर से चार घायल, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड के पास बुधवार शाम एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया, “एक एसयूवी ने सड़क के किनारे चल रहे कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।”

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले अनुमंडलीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एसयूवी में आग लगा दी, जिसे बाद में दमकल की मदद से बुझाया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन के नंबर, इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़