चार रियल एस्टेट कंपनियों ने मांगी सरकार के बेलआउट फंड से मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि चार रियल एस्टेट कंपनियों ने सरकार से 25 हजार करोड़ रुपये का बेलआउट कोष का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां तीन शहरों मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद की हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से और भी कंपनियां इस सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध कर सकती हैं।

सरकार ने 1,600 से अधिक अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये इस महीने की शुरुआत में 25 हजार करोड़ रुपये का कोष बनाने की मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि वह एनबीएफसी क्षेत्र के पास बैंकों के ऋण का आकलन करने के लिये अगले सप्ताह से बैंकों के साथ बैठकों की शुरुआत करेंगी।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा