जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में चार जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाके को निशाना बनाकर की गयी गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: अगले महीने खत्म हो जाएगा राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व, जानें आगे क्या होगा?

अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एलओसी पार से केरी बट्टल इलाके में गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चार जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उधमपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव