Rajasthan School Building Collapse | राजस्थान में स्कूल की इमारत ढहने से 4 की मौत, 40 बच्चों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2025

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई और कई के दबे होने की आशंका है। मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी सरकारी स्कूल में यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब एक मंजिला इमारत की छत गिरी, तब शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा करीब 40 बच्चे परिसर में मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के इतिहास में सबसे कठोर कारावास की सजा काट रहा हूं : इमरान खान


यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ायी कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’ पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।

सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर सहित ज़िला प्रशासन के अधिकारी और आपदा राहत दल भी बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद हैं। इमारत गिरने की खबर सुनते ही स्कूली बच्चों के परिजन मौके पर पहुँच गए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "मैंने ज़िला प्रशासन को उचित व्यवस्था करने, घायल बच्चों के इलाज की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मैं इस घटना की जाँच के आदेश दूँगा और यह पता लगाने का प्रयास करूँगा कि इमारत क्यों गिरी। मैंने कलेक्टर से भी बात की है और अधिकारियों को स्थिति का जायज़ा लेने और हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।"

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु पुलिस थाने पर हिंसक भीड़ के हमले में शामिल तीन लोगों को सात साल की सजा

 

सूत्रों ने बताया कि बचाए गए और घायल बच्चों को इलाज के लिए मनोहर थाना अस्पताल ले जाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व