नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, सीज हुए स्विस बैंक के चार खाते

By अंकित सिंह | Jun 27, 2019

भगोड़े नीरव मोदी और उसकी बहन पूरवी मोदी के चार स्विस बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं। स्विस अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर इन खातों को जब्त कर लिया है। मोदी सरकार लगातार उसपर शिकंजा कस रही है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन के इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे। आपको बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। 

आज ही भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की वीडियो लिंक के जरिये जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिये पेशी की जानी है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा