Rajasthan के डीडवाना जिले में चार किशोर तालाब में डूबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2024

 राजस्थान के डीडवाना जिले में रविवार को चार किशोर तालाब में डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना केराप गांव में हुई, जहां चार किशोर तालाब के पास खेलने गए थे। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तब उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की।

अधिकारी के मुताबिक, तलाश के दौरान माता-पिता को तालाब के पास बच्चों की चप्पलें दिखीं, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि वे डूब गए हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तालाब से दो शव निकाले गए।

अधिकारी के अनुसार, नागौर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर रात लगभग दो बजे दो और शव निकाले। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भूपेश, शिवराज, विशाल और साहिल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर यही लगता है कि किशोर तालाब में नहाते समय डूब गए।

प्रमुख खबरें

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार