जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में चार आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा संगठनों के चार आतंकवादी मारे गये। मारे गए आतंकियों में एक शीर्ष कमांडर भी शामिल था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने शुक्रवार देर रात इस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पंपोर में CRPF काफिले पर आतंकवादी हमला, 2 जवान शहीद

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और एक पिस्तौल जब्त की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के दादूरा इलाके में एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर से जुड़े थे और इनमें से एक जाहिद नजीर भट उर्फ जाहिद टाइगर संगठन का शीर्ष कमांडर था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल बरामद की गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा