दिल्ली के रोहिणी में पुलिस का बड़ा एक्शन! बिहार के 4 खूंखार वांटेड अपराधी एनकाउंटर में ढेर

By रेनू तिवारी | Oct 23, 2025

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गुरुवार तड़के दिल्ली के रोहिणी में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात रंजन पाठक-मनीष पाठक गिरोह के चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉ. अंबेडकर चौक और पंसाली चौक के बीच सुबह करीब 2:20 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़े आपराधिक हमले की योजना बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ASEAN Summit 2025 | आसियान शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी के मलेशिया जाने की संभावना नहीं, जयशंकर कर सकते हैं प्रतिनिधित्व

 

बिहार के कुख्यात गैंगस्टर रंजन पाठक सहित 4 बदमाश ढेर 

पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाशों की पहचान बिहार निवासी रंजन पाठक, विमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर के रूप में हुई है। ये सभी हत्या और जबरन वसूली सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे। अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों आरोपी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: 5 दिन 'डिजिटल अरेस्ट' रखकर बुजुर्ग से 81 लाख ठगे! फरीदाबाद में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला

उन्होंने बताया कि घायल अपराधियों को रोहिणी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह का सरगना रंजन पाठक बिहार और आसपास के राज्यों में एक संगठित आपराधिक नेटवर्क संचालित करता था।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. रंजन पाठक, 25, पुत्र मनोज पाठक, निवासी मल्हाई, थाना सुरसंड, सीतामढ़ी, बिहार

2. बिमलेश महतो उर्फ ​​बिमलेश साहनी, 25, पुत्र सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बाजपट्टी, सीतामढ़ी, बिहार

3. मनीष पाठक, 33, पुत्र अरविंद पाठक, निवासी मल्हाई, थाना सुरसंड, सीतामढ़ी, बिहार

4. अमन ठाकुर, 21, पुत्र संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प