By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2025
महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में बिना वैध लाइसेंस के क्लिनिक संचालित करने के आरोप में चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भिवंडी-निजामपुर शहर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब अंसारी की शिकायत के आधार पर सलमा बानो जनुएल शेख (40), नीलम रतन चौरसिया (39), नुसरत बानो सुफियान खान (46) और नासाद बानो मुमताज अंसारी (44) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने क्लिनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन, चिकित्सा उपकरण और फर्जी प्रमाणपत्र जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।