Egypt में एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 14 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2023

मिस्र में एक पुलिस मुख्यालय में सोमवार को तड़के आग लगने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं।

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधित नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है। पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष