Hyderabad के EFLU में 14 छात्र गिरफ्तार, ABVP और NSUI में हुई थी झड़प

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

हैदराबाद स्थित ‘अंग्रेजी एवं विदेशी विश्वविद्यालय’ (ईएफएलयू) परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से जुड़े छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम सात छात्र घायल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दूसरी ओर, अभाविप (ईएफएलयू इकाई) का दावा है कि 13 अगस्त को छात्रावास के वार्डन में से एक ने दो छात्रा से अभद्रता की थी जो वहां रहने दिये जाने का अनुरोध कर रही थी। इसके विरोध में अभाविप ने छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। अभाविप का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अशोभनीय का इस्तेमाल किया और बहस करके व्यवधान डालने की कोशिश की।

पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि इस झड़प में कुल सात छात्र घायल हुए हैं, जिनमें चार एनएसयूआई और तीन अभाविप के सदस्य हैं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एनएसयूआई के चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस्मानिया विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दोनों छात्र संगठनों की ओर से मिली शिकायतों और जवाबी शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अभाविप के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, एनएसयूआई के सात गिरफ्तार सदस्यों को थाने से ही जमानत दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान