Indian Market से FPI का मोहभंग, कमजोर रुपए और वैश्विक संकेतों से अब तक ₹14,231 करोड़ निकाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजार से निकासी का सिलसिला मई में भी जारी है। वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता के बीच एफपीआई ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 14,231 करोड़ रुपये निकाले हैं। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही 2026 में एफपीआई की भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का आंकड़ा बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। पूरे 2025 के दौरान एफपीआईने भारतीय बाजार से 1.66 लाख करोड़ रुपये निकाले थे।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख - प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई की बिकवाली की मुख्य वजह वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता है। विदेशी निवेशक खासकर महंगाई, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक जोखिमों को लेकर चिंतित हैं।’’ श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारतीय रुपया भी दबाव में है, जो विदेशी निवेशकों के लिए डॉलर-समायोजित प्रतिफल पर असर डाल रहा है। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि कुल बिकवाली के बावजूद एफपीआई बिजली, निर्माण और पूंजीगत सामान जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान