एफपीआई ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजारों में 18,589 करोड़ रुपये डाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजारों में 18,589 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में ढील से बाजार धारणा सुधरने से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों के प्रति भरोसा बढ़ा है। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा राइट्स इश्यू बंद हुआ है।

इसे भी पढ़ें: WCL ने कर्मचारियों, अंशधारकों के लिए मोबाइल, डेस्कटॉप एप शुरू किया

इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 2,225 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 18,589 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले विदेशी निवेशक लगातार तीन महीने बिकवाल बन रहे। उन्होंने मई में 7,366 करोड़ रुपये, अप्रैल में 15,403 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये की निकासी की थी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद