एफपीआई ने मार्च में अब तक भारतीय बाजारों से 7,013 करोड़ रुपये निकाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अबतक भारतीय बाजारों से 7,013 करोड़ रुपये की निकासी की है। बांड पर प्राप्ति बढ़ने के बीच एफपीआई ने भारतीय बाजारों में मुनाफा काटा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 12 मार्च के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 531 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 6,482 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 7,013 करोड़ रुपये रही है। इस रुख के उलट एफपीआई ने फरवरी में भारतीय बाजारों में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये डाले थे।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश : सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत, आठ अन्य घायल

यह मुनाफावसूली की मुख्य वजह है।’’ ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा, ‘‘बड़ी कंपनियों के शेयरों विशेषरूप से निफ्टी 50 में एफपीआई का स्वामित्व पांच साल के उच्चस्तर पर है। इससे संकेत मिलता है कि वे निकट भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था से कैसे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा