UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने नया इतिहास रचा है। पिछले 34 सालों में पहली दफा ऐसा हो रहा है कि जब उत्तर प्रदेश में कोई सरकार वापस लौट रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। चुनावी जीत के साथ ही सरकार बनने की भी सुगबुगाहट उत्तर प्रदेश में तेज हो गई है। भाजपा ने इसको लेकर अलग-अलग बैठक भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई बड़े नेता आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं और मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पूर्ण बहुमत के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों पर बड़ी बैठक होगी। 

 

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जनता का जनादेश मंजूर, नाग और सांप ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया


भाजपा और आरएसएस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी इसमें सहमति ली जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस पर कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं? बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कन्नौज से विधायक और पूर्व एडीजी असीम अरुण को भी योगी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। असीम अरुण योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। सरोजिनी नगर से चुनाव जीतने वाले प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पूर्व ब्यूरोक्रेट और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा का भी नाम मंत्रिमंडल की सूची में चल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: UP में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी अपना दल (सोनेलाल), NDA की जीत के बाद अनुप्रिया पटेल ने कही यह बड़ी बात


खबर तो यह भी है कि बेबी रानी मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निषाद पार्टी और अपना दल से एक या दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने खुद अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 255 सीट है। निषाद पार्टी के पास 6 सीटें हैं जबकि अपना दल को 12 सीटें हासिल हुई हैं। समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटें मिली हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है। 

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है