France बढ़ रहा शांति की ओर, देश बचाने के लिए दंगाइयों से भिड़े आम लोग

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

पुलिस फायरिंग में 17 साल के नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में फैली अशांति छह दिन बाद कम होती दिख रही है। सरकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पूरे फ्रांस में टाउन हॉलों में भीड़ जमा हुई। गृह मंत्रालय के अनुसार, रातभर में 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 30 जून को हुई हिंसा के दौरान रात भर में 3880 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपने देश को जलता देख फ्रांस के मूल निवासी सड़कों पर उतर आए हैं। अपने देश को बचाने के लिए फ्रांसिसी लोग शरणार्थियों और प्रवासियों से भिड़ गए हैं। फ्रांस के लोग दंगाईयों से अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: US ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों के हमले की निंदा की

गृह मंत्री गेराल्ड डमनिन ने बताया कि 45,000 पुलिस अधिकारियों को पूर्व फ्रेंच कॉलोनियों से जुड़े और कम आय वर्ग वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के खिलाफ भेदभाव को लेकर आक्रोश से निपटने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए जाने वालों की औसत उम्र 17 साल है। 

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार