फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने चुनावी रैली में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

पेरिस|  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को मार्सिले में एक प्रमुख चुनावी रैली की, जिसमें उन्होंने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अपने शासनकाल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया, ताकि युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए आकर्षित किया जा सके।

मार्सिले शहर के युवा मतदाता, मुख्य रूप से पिछले रविवार तक वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के मध्य में झूल रहे थे,वे विशेष रूप से जलवायु के मुद्दों से जुड़े हुए हैं। यह एक ऐसा विषय है जिससे मैक्रों ने अपने भाषण के जरिए लोगों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस चिंता को सुनता हूं जो हमारे बहुत से युवा लोगों में मौजूद है। मैं युवाओं, किशोरों को देखता हूं, जो हमारे ग्रह के भविष्य को लेकर भयभीत हैं।’’ फ्रांस में 24 अप्रैल को दूसरे दौर का मतदान होना है जिसमें मैक्रों का मुकाबला दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन से होने वाला है। जबकि मेलेनचॉन सहित 10 अन्य उम्मीवार पहले दौर के मतदान में बाहर हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने Hybrid System पर दी बड़ी चेतावनी

Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतकर Anahat Singh ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय Squash Player बनीं