Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

By एकता | Jul 26, 2026

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को बताया कि मैड्रिड के पश्चिमी इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। तेज हवाएं चलने की आशंका ने इस राहत और बचाव काम को और भी ज्यादा कठिन बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: Iran-US के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा Pakistan बुरा फँसा, Asim Munir की Secret Deal के खुलासे से चारों ओर हड़कंप

आने वाले कुछ घंटे हो सकते हैं बेहद मुश्किल

प्रभावित इलाके सेनिसीएंटोस गांव पहुंचे पीएम सांचेज ने कहा, "हमारी सबसे पहली प्राथमिकता और मकसद लोगों की जान बचाना और रिहाइशी इलाकों की सुरक्षा करना है।" उन्होंने आगे सावधान करते हुए कहा, "आने वाले कुछ घंटे काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। भले ही तापमान थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हवा की रफ्तार और उसकी दिशा को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।"

हर तरफ तबाही का मंजर

ब्रुनेट शहर की मेयर मार निकोलस ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, "इस इलाके में हर साल आग की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार का रूप बेहद खौफनाक है। यह एक बहुत बड़ी तबाही है।"

इसे भी पढ़ें: Trump का दावा: Iran की Military खत्म, अब Deal चाहते हैं लेकिन Nuclear सपना भूल जाएं!

मैड्रिड की सड़कों तक फैला धुआं

आग का धुआं इतना भयानक है कि पूरी राजधानी के पश्चिमी हिस्से का आसमान धुएं से भर गया। सुबह-सुबह सेंट्रल मैड्रिड की सड़कों तक जलने की बदबू पहुंचने लगी, जिससे लोगों को गले में खराश की परेशानी होने लगी और उन्हें खिड़कियां बंद करनी पड़ीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलर्ट जारी कर लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है।

शेल्टर होम में कटे दिन, लोगों में दहशत का माहौल

आसपास के गांवों से निकाले गए हजारों लोगों को स्पोर्ट्स हॉल में बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम में ठहराया गया है। पेरू की रहने वाली 38 साल की जैकलीन विलाफ्रांका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब फोन पर आग का इमरजेंसी अलर्ट बजा, तो उन्हें लगा कि उनका घर और सब कुछ जलकर राख हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Cyclone Alert: ओडिशा में 5 जिलों के स्कूल बंद, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश

ललित Greco Roman World Championship के कांस्य पदक मैच में पहुंचे

वाराणसी में Indian Air Force का एयर शो, PM Modi ने नमो घाट पर देखा शानदार हवाई प्रदर्शन