फ्रांस में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू, मैक्रों और ले पेन पद की दौड़ में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

पेरिस|  फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को मौजूदा राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन में से एक चुनने के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया।

मैक्रों के लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना अधिक है। हालांकि, उन्हें पेन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। महामारी और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जारी राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों ने उन्हें एक और मौका देने की अपील मतदाताओं से की है।

अगर इस चुनाव में मैक्रों की जीत होती है तो वह पिछले 20 साल में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति बन जाएंगे। साथ ही, यूरोप की भविष्य की दिशा तय करने में और यूक्रेन में युद्ध रोकने के पश्चिमी देशों के प्रयासों पर दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

रविवार को दिन के मध्य तक 26.1 फीसदी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग किया जोकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 10 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान इस अवधि से थोड़ा अधिक रहा है। हाल के दिनों में सभी ‘ऑपिनियन पोल’ ने यूरोप समर्थक मध्यमार्गी नेता मैक्रों (44) का अनुमान लगाया है।

हालांकि, उनके राष्ट्रवादी प्रतिद्वंदी पेन (53) पर जीत का अंतर छह से 15 प्रतिशत मत के बीच रह सकता है। दोनों उम्मीदवार एक वामपंथी उम्मीदवार के 77 लाख मतों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गये हैं।

मतदान केंद्र रविवार सुबह आठ बजे खुल गए और अधिकतर स्थानों पर शाम सात बजे बंद हो जाएंगे, जबकि बड़े शहरों में रात आठ बजे तक मतदान केंद्र खुले रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत