भारत के 114 राफेल वाली मांग पर आया फ्रांस का जवाब, डील को लेकर अब क्या नया धमाका होने वाला है?

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2026

भारत और फ्रांस के बीच होने जा रहे 114 राफेल विमानों की डील पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां फ्रांस की ओर से इस डील को लेकर भारत ने जो एलओआर यानी कि लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था। उसका जवाब अब फ्रांस देने जा रहा है। जिस खबर का इंतजार भारतीय वायुसेना और रक्षा गलियारे महीनों से कर रहे थे। उस पर पेरिस में हलचल तेज हो गई है। दरअसल भारत ने इसी साल मई के महीने में फ्रांस को 114 राफेल फाइटर जेट्स के लिए आधिकारिक तौर पर एलओआर जारी किया था। यानी कि लेटर ऑफ रिक्वेस्ट। अब ताजा जानकारी यह आ रही है कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस पर अपना विस्तृत जवाब देने के लिए अगस्त महीने के मध्य तक का समय मांगा है। यानी कि 15 अगस्त के आसपास इस डील को लेकर बड़ा धमाका हो सकता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जैसे ही फ्रांस का जवाब टेबल पर आएगा दोनों देशों के बीच कीमत, तकनीक के ट्रांसफर और डिलीवरी टाइमलाइन पर अंतिम दौर की बातचीत शुरू हो जाएगी। लेकिन इस डील की जो बात दुनिया को हैरान कर रही है वो है इसका मेक इन इंडिया कनेक्शन। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'पिच ब्लैक' में अपनी ताकत दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

रक्षा मंत्रालय इस प्रोजेक्ट को सुपरफास्ट मोड पर चला रहा है। डिफेंस एक्विजेशन काउंसिल यानी कि डीएसी ने इसे पहले ही हरी झंडी दे दी है और अब सबकी निगाहें टिकी है अगस्त के महीने में जब फ्रांस का जवाब इस बार सामने आएगा जो कि यह तय करेगा कि भारत कितनी जल्दी इन घातक विमानों को अपने बेड़े में शामिल करता है जो चीन के जे विमान और पाकिस्तान के किसी भी विमान के लिए काल बनकर उभरेगा।  अगर अगस्त में फ्रांस की प्रतिक्रिया सकारात्मक रहती है तो इसके बाद कीमत और शर्तों पर बातचीत तेज हो जाएगी और भारत की सबसे बड़ी फाइटर जेट डील अपने निर्णायक चरण में पहुंच जाएगी। यानी कि आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं क्योंकि 114 नए लड़ाकू राफेल विमानों की खरीद का मामला लगभग तय होने वाला है। 

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट