फ्रांस-रूस अभी 5th Gen में ही लगे थे, अमेरिका ले आया छठी पीढ़ी का फाइटर जेट F-47

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2025

इधर भारत अभी अपना पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट एमका बना ही रहा था और उधर अमेरिका ने अपने सिक्सथ जेनरेश फाइटर जेट का ऐलान कर दिया है। अमेरिका छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान का निर्माण करने जा रहा है। जिसका नाम एफ-47 होगा। पूरी दुनिया में एफ-35, एफ-22 रैप्टर की आंधी लाने वाला अमेरिका अब एफ-47 का ऐलान कर चुका है। फ्रांस ने हाल ही में अपने पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर बड़ा ऐलान किया था। राफेल बनाने वाली दसॉल्ट एविएशन ने अभी कुछ ही दिनों पहले पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर अपना पूरा प्लान सरकार से शेयर किया था। इधर अमेरिका ने इस आंधी को आने से पहले ही अपने ऐलान से रोक दिया है। राफेल सुपर यानी आर-5 को लाकर फ्रांस दुनिया में आंधी लाने की तैयारी कर रहा था। इधर अमेरिका ने अपना दबदबा बढ़ाने के लिए छठी पीढ़ी के फाइटर जेट की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मस्क के व्यापारिक हितों को लेकर चिंतित ट्रंप, युद्ध की योजनाएं साझा न करने को कहा

एफ-47 क्या है? यह क्यों महत्वपूर्ण है?

एफ-47 विमान नई पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं जिन्हें F-22 रैप्टर की जगह लेने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है, जो एक स्टील्थ लड़ाकू विमान है जो 2000 के दशक की शुरुआत से ही परिचालन में है। संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए, F-47 अपनी हवाई क्षमताओं में एक वास्तविक छलांग होगी, जिसमें अगली पीढ़ी की विशेषताओं के साथ अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, एफ-47 विमान को मानवरहित ड्रोन के साथ-साथ संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक बहुमुखी और शक्तिशाली लड़ाकू मंच प्रदान करता है, जो विभिन्न प्रकार के मिशनों के लिए अनुकूल हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल