All-Party Delegation | 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ', रविशंकर प्रसाद नीत टीम का पेरिस दौरा संपन्न

By रेनू तिवारी | May 28, 2025

आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत और एकजुट रुख से अवगत कराने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न फ्रांसीसी नेताओं और थिंक टैंकों से मुलाकात की और अपनी सारी बातें दुनिया के सामने रखी। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार (स्थानीय समय) को फ्रांस की अपनी यात्रा संपन्न की, जहां सदस्यों ने फ्रांसीसी सांसदों और अधिकारियों को आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ स्थिति से अवगत कराया। 

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ फ्रांस 

फ्रांस ने मंगलवार को पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दोहराई और इस बात पर सहमति जताई कि लोकतांत्रिक दुनिया को इस मुद्दे पर एक स्वर में बोलने की जरूरत है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की पेरिस की यात्रा के समापन पर यह बात कही। नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांसीसी सीनेट में भारत-फ्रांस मैत्री समूह के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। साथ ही विदेश मामलों और रक्षा समिति के सदस्य भी भव्य लक्जमबर्ग पैलेस में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा, पाकिस्तान-तुर्की और अजरबैजान, शहबाज भारत के खिलाफ बना रहे कोई नया प्लान?

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक स्वर  

प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस भव्य भवन में सीनेट के सभी सहयोगियों के पास कहने के लिए केवल एक ही शब्द है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे इस बात पर पूरी तरह सहमत थे कि फ्रांस और भारत, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व को पाकिस्तान से उत्पन्न और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक स्वर में बोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल इस समर्थन से वास्तव में अभिभूत हुआ और उसने फ्रांसीसी सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है