Frank Kendall ट्रंप प्रशासन पर करेंगे मुकदमा, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026

अमेरिका में वायु सेना मामलों के पूर्व मंत्री फ्रैंक केंडल ने कहा है कि वह अपनी ‘सुरक्षा मंजूरी’ (गोपनीय और संवेदनशील जानकारी तक पहुंच की आधिकारिक अनुमति) बहाल कराने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए केंडल की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी कि उन्होंने कतर द्वारा उपहार में दिए गए उस विमान से संबंधित संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक की थी, जिसका इस्तेमाल अब ‘एयर फोर्स वन’ के रूप में किया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में वायु सेना मामलों के मंत्री रहे केंडल ने सोमवार को समाचार चैनल ‘सीएनएन’ से कहा कि वह प्रशासन के इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

BSF के 400 बर्खास्त जवानों की बहाली की मांग, पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने दी धरने की चेतावनी

ODI में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने Rohit Sharma, Guwahati में बना रिकॉर्ड