महाराष्ट्र: बार लाइसेंस को लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के मालिकाना हक वाले एक होटल और बार का लाइसेंस हासिल करने में कथित धोखाधड़ी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई स्थित होटल और बार का यह लाइसेंस रद्द करते हुए दावा किया था कि इसे गलत जानकारी देकर और धोखाधड़ी करके हासिल किया गया था। ठाणे पुलिस उपायुक्त डॉ. विजय कुमार राठौड़ ने बताया कि राज्य आबकारी अधिकारियों की शिकायत के बाद वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में यहां कोपरी पुलिस थाने में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पत्नी संग किया मतदान, बोले- उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री की होने वाली है विदाई

वानखेड़े के पिछले साल अक्टूबर में एक जहाज पर छापेमारी कर वहां से मादक पदार्थ की जब्ती का दावा करने के बाद से मलिक ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। इस छापेमारी के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर में अवैध प्रवेश पर Sourav Das और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर जेल भेजे गए कॉजपा नेताओं के समर्थन में उतरे Aaditya Thackeray

क्या जुमे के खुतबे से BJP कर रही छेड़छाड़? J&K Waqf Board प्रमुख Dr. Syed Darakhshan Andrabi के बयान पर भड़के Omar-Mehbooba

मेरे राष्ट्रपति… माफ कीजिए, मेरे पति, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने ट्रंप को लेकर ऐसा क्या बोल दिया, पहली मीडिया ब्रीफिंग में ही मचा बवाल