दिल्ली में फ्री बिजली पर अब नया नियम, सब्सिडी चाहिए तो अभी दें मिस्ड कॉल

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से दिल्ली में केवल उन्ही लोगों को बिजली के बिल पर सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जिन्हें सब्सिडी चाहिए वे 30 सितंबर से पहले अप्लाई कर दें। केजरीवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके उपलब्ध कराए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली उपभोक्ता आज से सब्सिडी लेने के लिए 7011311111 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, दिल्ली पुलिस के सामने एक्ट्रेस हुई पेश

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने पंजाब में आप सरकार के 10 विधायकों से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह विधायकों को खरीद रही है और सरकारें तोड़ रही है। पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने मंगलवार को भाजपा पर राज्य में भगवंत मान सरकार को गिराने के प्रयास में अपने प्रत्येक विधायक को 20-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया। पंजाब ने भाजपा के आरोपों को "निराधार" और "झूठ का बंडल" करार दिया था और कहा था कि आप अपनी "विफलताओं" से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर