पहली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में फ्री राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाया गया

By निधि अविनाश | Mar 26, 2022

उत्तर प्रदेश की दूसरी बार कमान संभालने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम में लग गए हैं। शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ और आज यानि शनिवार को सीएम योगी एक्शन में आते ही अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहली बैठक की। इस कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि, कोरोना काल से शुरू की गई फ्री राशन योजना की तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला सीएम योगी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद लिया।

लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऐलान करते हुए कहा कि, आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इसको लेकर कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि, योगीराज 2.0 की आज यानि शनिवार को पहली बैठक की गई और इस बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। साथ ही विभागों के विवरण को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। बता दें कि, शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Surgical Strike की उस रात भारत ने दुश्मनों को कर दिया था स्पष्ट, छत पर छिपो या पाताल में, भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में ढूँढ़ कर मार गिराएंगे