3 दिन मुफ्त यात्रा, 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बड़ी सौगात

By अभिनय आकाश | May 24, 2022

द‍िल्‍ली की सड़कों पर अब इलेक्‍ट्र‍िक बसों की संख्‍या में लगातार इजाफा क‍िया जा रहा है। दिल्ली में यात्री 150 इलेक्ट्रिक बसों में 3 दिनों के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बस में सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें: कुतुब मीनार में पूजा पर आज की सुनवाई पूरी, 9 जून को आएगा आदेश, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ

आज 150 बसें आई हैं 1 महीने बाद 150 और आएंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि एक साल में दिल्ली की सड़को पर लगभग 2000 इलेक्ट्रिक बसें करना हमारा लक्ष्य है। आज 3 इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो का भी उद्घाटन किया गया है। अभी और कई इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो बनाए जा रहे हैं। हम कहते हैं कि प्रदूषण बहुत है जिसके कई कारण है। अब अगर बसें धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक होती जाएंगी तो प्रदूषण भी कम होगा। उस दिशा में ये अच्छी शुरूआत हुई है। आज 150 बसें आई हैं और 1 महीने बाद में 150 बसें और आएंगी।

कई सुविधाओं से लैस 

ये बसें कितनी हाईटेक है आप इन खूबियों के जरिये समझ जाएंगे। ये लोअर फ्लोर एयरकंडीशन बसें रियल टाइम पसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस और अन्य सुविधाओं से लैस होगी।  इसी के साथ ये बसें विकलांग व्यक्तियों के लिए कंपैटिबल होंगी। महिला यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने नए कमांड और कंट्रोल सेंटर के साथ इंटिग्रेट किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...