स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा का 95 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ थे और यहां पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले शर्मा खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में लंबे समय तक कार्यरत रहे। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शर्मा का जन्म 1924 में बीकानेर के बीदासर में हुआ था। परिजनों के अनुसार प्रजा परिषद आंदोलन के दौरान वह दो साल जेल में रहे।

इसे भी पढ़ें: लंबी बीमारी के बाद पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबरा का निधन

उनका अंतिम संस्कार यहां गोगागेट स्थित दाधीच मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल और राज्य के उर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला सहित अनेक नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Vikram Lander से संपर्क टूटा मगर Orbiter सही काम कर रहा, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई