जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए परिचालन में स्वतंत्रता जरूरी: IMF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिये केंद्रीय बैंक की परिचालन में आजादी काफी महत्वपूर्ण है। उर्जित पटेल के भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद देश में केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को लेकर बहस तेज होने के बीच आईएमएफ अधिकारी का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि पटेल ने इसी सप्ताह सोमवार को ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पटेल और सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद काफी बढ़ गया था।

उर्जित पटेल के इस्तीफे के अगले ही दिन, मंगलवार को सरकार ने पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार शक्तिकांत दास को तत्काल प्रभाव से आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त कर दिया। आईएमएफ के निदेशक (संवाद) गैरी राइस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरह किसी भी केंद्रीय बैंक के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए परिचालनगत स्वतंत्रता’ महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनातनी की निगरानी कर रहा है आईएमएफ

राइस ने आरबीआई के हालिया घटनाक्रम पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका यह दृष्टिकोण अंतरराष्ट्रीय अनुभव के अनुरूप है। राइस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिखाता है कि केंद्रीय बैंक के लिए उसकी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए कामकाज की स्वतंत्रता कितनी अहम है। उन्होंने कहा कि आरबीआई आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है और आईएमएफ के साथ मिलकर काम करने वाला उसका समकक्ष एवं अहम सहयोगी है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन