फ्रांस की लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, बेगूसराय आकर लिये सात फेरे

By अंकित सिंह | Nov 23, 2021

प्यार को लेकर एक बात बार बात कही जाती है। प्यार की ना कोई सीमा होती है और प्यार का अपना ही कोई धर्म होता है। प्यार तो बस दो दिलों का मिलन है। ऐसा ही कुछ फ्रांस की राजधानी पेरिस की रहने वाली एक युवती के साथ हुआ। प्यार इतने परवान पर चढ़ा कि लड़की ने भारत आकर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। दरअसल, लड़की का दिल बिहार के बेगूसराय के रहने वाले राकेश कुमार पर आ गया था। दोनों एक दूसरे से काफी समय से संपर्क में थे। फिर लड़की ने बेगूसराय आकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के लिए दोनों को परिजनों की मंजूरी भी मिल गई थी।

बताया जा रहा है कि बेगूसराय के कटिया गांव का रहने वाला राकेश पहले गाइड का काम करता था। उसी दौरान फ्रांस की रहने वाली मैरी भारत दौरे पर आईं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 3 साल पहले राकेश मैरी के साथ फ्रांस चला गया था। जहां दोनों एक साथ काम करने लगे थे। जब दोनों के प्यार के बारे में जानकारी परिजनों को हुई तो फिर रजामंदी से शादी तय की गई। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी को पति से मिला एक नायाब तोहफा, 4 कमरों का बनवाया ताजमहल

मैरी को भारत है पसंद

मैरी को हमेशा भारतीय संस्कृति पसंद आती है। यही कारण रहा कि मैरी शान से आकर भारत में शादी करने का फैसला किया और वह भी हिंदू रीति रिवाज के साथ। जब दोनों की शादी हो रही थी तो इसे देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया था। दोनों की शादी 21 नवंबर को हुई। अब यह शादी पूरे चर्चा का विषय बन गई है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने कहा: प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Delhi में सामान्य से अधिक बारिश के बावजूद सात साल में सबसे प्रदूषित रहा July महीना

Lovepreet Singh ने Commonwealth Games में बनाया नया रिकॉर्ड, भारोत्तोलन में जीता रजत

Lawn Bowls: राष्ट्रमंडल खेलों में Navneet Singh और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना को हराया