उत्तर कोरिया के लिए जासूसी के आरोप में फ्रांस का अधिकारी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

पेरिस। फ्रांस के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बेनॉ क्वेनेडी को उत्तर कोरिया के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। न्यायिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के वरिष्ठ अधिकारी क्वेनेडी को रविवार को हिरासत में लिया गया। वह फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। न्यायिक सूत्रों का कहना है कि उनके देश से बाहर जाने या सीनेट में काम करने पर रोक लगा दी गई है।

क्वेनेडी को फिलहाल फ्रांस की घरेलू खुफिया एजेंसी डीजीएसआई के मुख्यालय में रखा गया है। क्वेनेडी के प्रकाशक की वेबसाइट डेल्गा के अनुसार उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप की काफी यात्रा की है। यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में वह कोरिया को ‘विकास का मॉडल’ भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें- फोर्ब्स की टॉप-50 महिलाओं में भारतीय मूल की 4 महिलाएं शामिल

वह 2007 से फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसका गठन 1960 में उन पत्रकारों ने किया था जो सामाजिक और वामपंथी ध्येय के प्रति सहानुभूति रखते थे। यह संगठन प्योंगयांग के साथ करीबी संबंध और विभाजित कोरिया के एकीकरण की बात करता है। 

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर