फ्रेंच ओपन जीतने पर Carlos Alcaraz पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली इनामी राशि?

By Kusum | Jun 09, 2025

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने रविवार को फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया। इस दौरान दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ने शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हराकर दुनिया को हैरान कर दिया। अल्काराज ने सिनर को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराया। ये मुकाबला पूरे पांच घंटे 29 मिनट तक चला जिसमें अल्काराज ने तीन मैच प्वाइंट बचाए और सिनर के ग्रैंडस्लैम में लगातार 20 जीत के सिलसिले को तोड़ दिया। 

इस जीत के साथ अल्काराज का क्ले कोर्ट पर इस सीजन का रिकॉर्ड 22 जीत और 1 हार का हो गया है। उन्होंने सिनर के खिलाफ अपनी आठवीं जीत दर्ज की जिसमें लगातार पांच जीत शामिल हैं। दूसरी ओर से सिनर ने अल्काराज को अब तक चार बार हराया है। 

 वहीं फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज को 2.55 मिलियन यूरो यानी की 25 करोड़ 94 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इस जीत के साथ उनकी कुल करियर कमाई 44.7 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है और वह अब टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं जहां उन्होंने दिग्गज पीट सैम्प्रास को पीछे छोड़ दिया। वहीं फाइनल में हारने वाले यानिक सिनर को 1.35 मिलियन यूरो यानी लगभग 13 करोड़ 20 लाख रुपये मिले और उनकी कुल कमाई 41.5 मिलियन डॉलर हो गई है।  

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा