मुंबई में Marine Drive पर हाफ पैंट में दौड़े फ्रांस के राष्ट्रपति, Video हुआ वायरल

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2026

बई का मरीन ड्राइव। सुबह की ताजी हवा और अचानक लोगों के बीच दौड़ते नजर आए एक विदेशी शख्स। पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब पहचान हुई तो पता चला यह कोई आम शख्स नहीं बल्कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन हैं। जी हां, हाफ पट पहनकर जॉगिंग करते दिखे फ्रांस के राष्ट्रपति और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल वीडियो में नजर आ रहे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन जो 17 से 19 फरवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह उनका भारत का चौथा दौरा है और मुंबई की पहली यात्रा। 

इसे भी पढ़ें: 'Dear Friend' मैक्रों से गले मिले PM Modi, मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्या हैं Meeting के मायने

दस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा किए गए इन समन्वित हमलों ने देश और दुनिया को झकझोर दिया। आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 की रात को समुद्री मार्ग से मुंबई शहर में दाखिल हुए और चार दिनों के दौरान उन्होंने शहर के कुछ सबसे व्यस्त इलाकों में 166 लोगों की हत्या कर दी और 300 लोगों को घायल कर दिया। उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुंबई पहुंचा। उनका यह दौरा 19 फरवरी तक चलेगा और हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom: Rafale Deal 2.0 से नई Strategic Partnership तक, PM Modi-Macron की मेगा मीटिंग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस यात्रा के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दोनों नेता "नवाचार वर्ष 2026" का शुभारंभ करेंगे, जिससे भारत-फ्रांस की जीवंत रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी

मैसूर में खौफनाक त्रासदी! शादी से ठीक एक दिन पहले होने वाली दुल्हन और माता-पिता ने किया सुसाइड! पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Bharat Tiwari Encounter Controversy | गैंगस्टर या जनता की आवाज़? बिहार में हुई इस मौत पर क्यों उबला देश, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

Lucknow Aliganj Fire | साथ पढ़े, साथ काम किया और साथ ही दुनिया छोड़ गए कानपुर के दो पक्के दोस्त, माँ को अब तक नहीं दी गई बेटे की मौत की खबर