फ्रांसीसी अभियोजक ने आतंकवादी हमले के बढ़े हुए खतरे के प्रति आगाह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

पेरिस, 3 सितंबर (एपी)। फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी अभियोजक ने इराक और सीरिया से आने वाले इस्लामी कट्टरपंथियों से फ्रांसीसी भूमि पर आतंकवादी हमलों के बढ़े हुए खतरे के प्रति शुक्रवार को आगाह किया। फ्रांसीसी समाचार चैनल ‘बीएफएम टीवी’ को दिए साक्षात्कार में जीन-फ्रांकोइस रिकर्ड ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आतंकवादी सक्रिय हैं, विशेषकर इराक और सीरिया जैसे देश, वहां से आने वाले कट्टरपंथियों द्वारा फ्रांस में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

रिकर्ड ने जनवरी में सीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर हस्साकेह में एक जेल पर हुए हमले का जिक्र किया, जिसमें आईएस के संदिग्ध आतंकवादी भी बंद थे। उन्होंने कहा कि फ्रांस में आतंकवाद से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराए गए ऐसे लोगों ने एक और खतरा पैदा किया है, जो अब रिहा होने जा रहे हैं। रिकर्ड ने कहा कि ऐसे लोग अपराध का रास्ता कम ही छोड़ते हैं और फ्रांस की न्यायिक एवं खुफिया सेवाएं उन पर लगातार नजर रखेंगी।

फ्रांसीसी अभियोजक ने कहा कि आतंकवादियों को हमले करने से रोकने के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों को ‘सब कुछ करने की आवश्यकता होगी।’ उन्होंने कहा, “यह एक वास्तविक समस्या है, जिससे हमें निश्चित रूप से खारिज नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पत्नी Veena T पर लगे हवाला लेनदेन के आरोपों को CPM नेता रियाज ने बताया झूठा

Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी, 19 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास