Dry Mouth Remedies: बार-बार मुंह सूखना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, न करें नजरअंदाज करने की गलती

By अनन्या मिश्रा | Apr 14, 2023

जब मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनती है तब मुंह ड्राई या जेरोस्टोमिया होता है। लार न बनने के कई कारण हो सकते हैं। वहीं गर्मियों में यह समस्या आम होती है। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या काफी गंभीर हो जाती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंह के शुष्क होने के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस समस्या से बचने के उपायों के बारे में बताएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Low BP Ayurvedic Remedies: लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है आयुर्वेद का ये नुस्खा, फौरन मिलेगा फायदा

खूब पानी पिएं

सूखे मुंह से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कई अध्ययनों के मुताबिक निर्जलीकरण मुंह सूखने में अहम योगदान देता है। जब मुंह में लार का सामान्य प्रवाह नहीं हो जाता, तब तक आप पानी की चुस्की लेकर मुंह में कीटाणुओं को दूर करने में मदद मिलती है। 

शुगर-फ्री गम

यदि आपका भी मुंह सूखता है तो इस स्थिति में इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिना चीनी के च्युइंगम चबाने की सलाह देती है। इस दौरान करीब 15 मिनट तक च्युइंग गम चबाने से मुंह से भोजन के कणों के अलावा प्लाक आदि को साफ किया जा सकता है। इससे लार को बढ़ावा भी मिलता है।

शुगर-फ्री कैंडीज

शुगर-फ्री कैंडी को थोड़े समय तक चूसने से मुंह को ड्राईनेस से राहत देता है। शुगर-फ्री कैंडीज में खांसी की गोलियां, मीठी गोलियां और अन्य मिठाइयां शामिल है। एक अध्ययन के मुताबिक मुंह की समस्या वाले सभी मरीजों को चीनी मुक्त मिठाइयों के सेवन की सलाह दी जाती है। खासकर इनका सेवन उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जिन्हें मुंह सूखने की समस्या या प्यास अधिक लगती है।

एल्कोहल-फ्री माउथवॉश

माउथवॉश उत्पादों में अल्कोहल एक सामान्य चीज हैं। हालांकि यह मुंह की नमी को प्रभावित कर सकता है। मुंह को अनजाने में नुकसान पहुंचाए बगैर या इसे ज्यादा सुखाए बिना मुंह को हाइड्रेट रखने के लिए अल्कोहल-मुक्त माउथवॉश से गार्गल करना चाहिए।

ह्यूमिडिफायर

ह्यूमिडिफायर कमरे में नमी जोड़ने का काम करता है। कई बार सूखी हवा में सांस लेने से मुंह सूखने लगता है। लेकिन नमी वाली हवा में मुंह कम सूखता है। खासकर सोने के दौरान भी यह समस्या देखने को मिलती है। इसके लिए आप अपने आसपास नमी बनाए रखें। इससे ड्राई मुंह को राहत मिलती है।

धूम्रपान और शराब

धूम्रपान और शराब को छोड़ कर आप अपने शुष्क मुंह के लक्षणों से राहत पा सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक शराब और धूम्रपान का सेवन करते रहने से यह स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इस दौरान बार-बार प्यास लगना या मुंह सूखने लगता है। 

नाक से सांस लें

शुष्क मुंह के लक्षणों से बचने के लिए आपको नाक से सांस लेनी चाहिए। कई बार मुंह से सांस लेने के कारण भी मुंह सूखने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा मुंह से सांस लेने से कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह अवमानना ​​के दोषी, दिल्ली उच्च न्यायालय सुनाएगा फैसला

Bollywood Wrap Up | भूत बंगला में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की अवारापन 2 ने सनी देओल की लाहौर 1947 को दी चुनौती

क्या अब अल्कोहल पर चलेंगी भारतीय कारें? पेट्रोल में 85% इथेनॉल मिलाने के लिए जल्द आएंगे नियम

Fly91 की Hyderabad to Hubballi Flight दो घंटे तक हवा में अटकी, रोते हुए यात्री बोले, भगवान हमें बचा लो