किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की नए सिरे से जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

शाहजहांपुर जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस के आत्महत्या के दावे को मृतक के परिजन द्वारा खारिज किए जाने के बाद प्रकरण की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में लड़के के मामा ने उसके चार रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में एक मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि अपूर्व के मामा और एक अन्य रिश्तेदार के बीच जमीन का विवाद था और जब पुलिस घटनास्थल पर गई, तो कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने कहा कि गहराई से पड़ताल करने पर पता चला कि अपूर्व ने खुद को देसी तमंचे से गोली मारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि, सोमवार शाम को मृतक के पिता मनीष अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके लिखित शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। उन्होंने मामले में रिश्तेदारों समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पीटीआई- से बातचीत में शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि मामले की दोबारा विस्तार से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि गहन जांच के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और क्षेत्राधिकारी (पुवायां) प्रवीण मलिक को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें