दो तरफा मुश्किल में फंसा वह दोस्त जिसका दिल भारत के लिए धड़कता है, क्या करेंगे पीएम मोदी?

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2023

अगर इतिहास पर हम नजर डालें तो पता चलेगा कि भारत और इजरायल एक-दूसरे का आजमाया हुआ साथी है। जैसे 32 दांतो के बीच जीभ रहती है वैसे ही अरब राष्ट्रों के बीच इजरायल है। वह दुनिया का एक अकेला ऐसा देश है जो बहुत ही छोटा होने व इतने आक्रामक पड़ोसियों से घिरा होने के बावजूद अपनी शर्तों पर जी रहा है। भारत और इजरायल के संबंधों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि दोनों देशों के बीच गोपनीय प्रेम संबंध तो बहुत पहले से है। लेकिन भारत का पक्का दोस्त इजरायल काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रहा है। इजरायल में अंदर और बाहर दोनों से हमले हो रहे हैं। इजरायल के साथ वैसा ही हो रहा है जैसा कुछ कुछ भारत के साथ होता आया है। इजरायल भी कट्टपंथियों के चंगुल में फंस चुका है। हालात तो इतने बुरे हो गए हैं कि इजरायल पर आरोप तक लगा दिया गया है कि यूरोप में जो कुरान जलाई जा रही है वो इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के कहने पर किया गया है। इजरायल में इस साल की शुरुआत से ही लोग सरकार विरोधी रैलियों और प्रदर्शन का हिस्सा बन रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Spike Missile India: टैंक किलर आया, चीन-पाकिस्तान घबराया, PM मोदी ने दोस्त इजरायल के साथ अब कौन सी नई डील कर ली

यानी दुनियाभर के मुस्लिम देशों में इजरायल के खिलाफ नफरत की आग भड़काई जा रही है। ऐसा तब हो रहा है जब इजरायल मुस्लिम देशों के साथ पहली बार संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा है। कई कट्टर मुस्लिम देश नहीं चाहते कि दूसरे मुस्लिम देश इजरायल से दोस्ती करें। ये मुस्लिम देश जानते हैं कि इजरायल ने इनसे दोस्ती कर ली तो जिहाद की दुकान बंद हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी